पांच दिवसीय कोटा बूंदी के प्रवास पर रहेंगे बिरला
कोटा, सोमवार, 17 अगस्त 2026। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार से राजस्थान में संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिरला सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे बोरेखेड़ा कोरल पार्क के एलन सुहास सभागार में आयोजित ‘सुरक्षा संवाद-महिला सुरक्षा संकल्प’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवाद होगा। इसके बाद मध्याह्न साढ़े 12 बजे वह सांगोद स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही सामूहिक रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
