खरगे 17 अगस्त को गोवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

img

पणजी, रविवार, 16 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को गोवा का दौरा करेंगे और तटीय राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडणकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि खरगे सोमवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर रहेंगे और दक्षिण गोवा के वेरना गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह पहली बार है जब खरगे गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।चालीस सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के अभी तीन विधायक हैं, जिनमें नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ भी शामिल हैं। कांग्रेस ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में 11 सीट जीती थीं, लेकिन बाद में इसके आठ विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement