गहलोत ने मेडिकल कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया

img

जयपुर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों व बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए इसे चिंताजनक बताया है। गहलोत के अनुसार राज्य के सरकारी के मेडिकल कॉलेजों तक में शिक्षकों की भारी कमी है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों की मान्यता की होड़ मची है, लेकिन बुनियादी सवाल अनसुने हैं।

उन्होंने दावा किया कि इन मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने के लिए शिक्षक तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा, “और भी दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों तक में शिक्षकों की भारी कमी है। जब एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) का निरीक्षण होता है तो कहीं और से शिक्षक बुलाकर मान्यता तो ले ली जाती है पर इससे पढ़ाई की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है। मेडिकल जैसे पेशे में संख्या नहीं, गुणवत्ता चाहिए क्योंकि हर डिग्री के पीछे मरीज की जान का सवाल है।”

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement