रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा खुला संवाद : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस के सहयोगी संगठन रचनात्मक कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन यहां 12 और 13 अगस्त को आयोजित होगा जिसमें शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, बेरोजगारी, विस्थापन और पर्यावरण समेत जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के पहले दिन करीब 350 से 400 और दूसरे दिन करीब 550 से 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहले दिन संगठन के कामकाज और रणनीति पर चर्चा होगी तथा विभिन्न मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम कर रहे लोगों के अनुभव और सुझाव लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन सामान्य सम्मेलनों से अलग होगा। इसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान के बजाय जमीन पर काम कर रहे लोगों के अनुभव को महत्व दिया जाएगा। पहले दिन विभिन्न विषयों पर चार सत्र होंगे और इसके बाद रचनात्मक कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा होगी। श्री दीक्षित ने कहा “दोनों दिन खुले सत्र होंगे, क्योंकि यह लोगों का मंच है। इसमें लोग सवाल पूछ सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे। दूसरे दिन पहले दिन की चर्चाओं की समीक्षा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने विचार रखेंगे और लोगों के साथ संवाद करेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों के साथ खुला संवाद करेंगे।” रचनात्मक कांग्रेस का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के मूल्यों से प्रेरित सहयोगी संगठन है जिसका मकसद सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों तथा जन सरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे लोगों से संवाद और सहयोग करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कांग्रेस का बौद्धिक प्रकोष्ठ या थिंक टैंक नहीं है।
Similar Post
-
फॉर्म-7 के जरिए सपा समर्थकों के वोट काटे गए, 2022 में चुनाव आयोग की गड़बड़ी से नहीं बन सकी सरकार : अखिलेश
लखनऊ, रविवार, 27 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य ...
-
संजय राउत का बड़ा आरोप, साजिश के तहत चुराए जाते हैं चुनाव
मुंबई, रविवार, 27 सितंबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउ ...
-
विश्व पर्यटन दिवस पर उमर अब्दुल्ला ने पर्यटकों को जम्मू-कश्मीर आने का दिया न्योता
श्रीनगर, रविवार, 27 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उम ...
