असम में 13 करोड़ रुपये की मॉर्फिन जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और 13 करोड़ रुपये मूल्य की आठ किलोग्राम से अधिक मॉर्फिन जब्त की गई। यह अभियान कछार और श्रीभूमि जिलों की पुलिस टीमों तथा असम राइफल्स ने संयुक्त रूप से चलाया। शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘कछार पुलिस, श्रीभूमि पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में बदरपुर घाट पर ईंधन टैंक में छिपाकर बनाये गये चैंबर से 13 करोड़ रुपये मूल्य की 8.2 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की गई।’ उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
