संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के सांसदों ने चढ़ावा चोरी तथा विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब देने की अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी सांसद हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारी सांसद गृहमंत्री अमित शाह से पुलिस कार्रवाई पर जवाब देने और चढ़ावा चोरी मामले की व्यापक जांच करने की मांग कर रहे थे। बारिश की बौछारों के बीच प्रदर्शन करने वाले सांसदों में कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद, तृणमूल कांग्रेस की प्रतिमा मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, शिवसेना (उद्धव) गुट तथा अन्य कई दलों के संसद सदस्य मौजूद थे।
Similar Post
-
इतिहास मनमोहन सिंह को सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद रखेगा: सोनिया
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख ...
-
विपक्ष अपने लक्ष्य से नहीं हट रहा, शुरुआत से अपनी मांगों पर कायम : खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। संसद में जारी गतिरोध के बीच का ...
-
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस तथा विपक्षी दलों के ...
