आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में पुल से गिरी बस, 23 यात्री घायल
पामिडी (आंध्र प्रदेश), रविवार, 09 अगस्त 2026। हैदराबाद से 34 लोगों को लेकर बेंगलुरु जा रही एक निजी बस रविवार तड़के अनंतपुर जिले में एक मालवाहक वाहन से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई, जिससे 23 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब चार बजे गूटी से करीब नौ किलोमीटर दूर पामिडी थाना क्षेत्र में हुआ। बस में सवार 34 लोगों में से 11 को कोई चोट नहीं आई है, जबकि अन्य 23 यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई गई है।
एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा 'वन-वे' राजमार्ग पर हुआ, जहां विपरीत दिशाओं में जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पुल बनाए गए हैं। सड़क चौड़ी है, लेकिन पुल के पास इसकी चौड़ाई करीब दो फुट कम हो जाती है। मालवाहक वाहन का चालक संभवतः सड़क के संकरे होने पर ध्यान नहीं दे पाया होगा, जिससे वाहन बाईं ओर बनी सुरक्षा दीवार से टकरा गया। इसके बाद चालक ने वाहन को अचानक दाईं ओर मोड़ा, तभी पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई।'' अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद मालवाहक वाहन और बस दोनों पुल से नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन विभाग के अधिकारियों ने भी हादसे में शामिल दोनों वाहनों का निरीक्षण किया।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
