बिहार के मुंगेर में जब्त ट्रक थाने से गायब, जांच के आदेश
मुंगेर, रविवार, 09 अगस्त 2026। बिहार के मुंगेर जिले में जब्त किया गया गिट्टी से लदा एक ट्रक मुफसिल थाना परिसर से गायब हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस ट्रक को पिछले माह जिला खनन अधिकारियों ने जब्त किया था और मुफसिल थाने के सुपुर्द कर दिया था। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इमरान मसूद ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमें शनिवार को सूचना मिली कि थाना परिसर से ट्रक गायब है। संबंधित थाना प्रभारी और खनन अधिकारी को तुरंत तलब किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें जब्त ट्रक के गायब होने की जानकारी नहीं थी। थाने के संबंधित सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को भी तलब किया गया है , जिन्होंने पिछले महीने खनन अधिकारी से यह जब्त ट्रक प्राप्त किया था।'' उन्होंने कहा, ''यह एक गंभीर घटना है और मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया गया है।'' पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
