मप्र के धार जिले में कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, छह लोगों की मौत
धार, रविवार, 09 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को एक कंटेनर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब डेढ़ बजे जिले के बदनावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचक वासा के निकट बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना के सभी पीड़ित कार में सवार थे और गुजरात के रहने वाले थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदनावर से लगभग चार किलोमीटर दूर पंचक वासा के निकट उज्जैन की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "मृतकों में सभी गुजरात के रहने वाले थे। अब तक चार मृतकों की पहचान हो चुकी है। शेष की पहचान की जा रही है। कंटेनर ट्रक के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।" बेलापुरकर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलते ही सभी से साझा की जाएगी।
Similar Post
-
मप्र के धार जिले में कार और कंटेनर ट्रक के बीच टक्कर, छह लोगों की मौत
धार, रविवार, 09 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार को ...
-
छात्रों के खिलाफ पुलिस की 'बर्बरता' पर राहुल ने शाह से कहा: आपको इस जुर्म का जवाब देना होगा
नई दिल्ली, रविवार, 09 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प ...
-
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री शर्मा ने दी सौगात
- 10 अत्याधुनिक रक्त संग्रहण एवं परिवहन वाहनों को दिखाई हरी झंड ...
