‘डबल इंजन’ अब बन गया है ‘ट्रबुल इंजन’: अखिलेश
लखनऊ, शुक्रवार, 07 अगस्त 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर मॉडल और गुजरात मॉडल को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। यादव ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गोरखपुर मॉडल की पोल खुलने के साथ ही तुलना के रूप में गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की बातें भी सामने आ गई हैं। उन्होने एक्स पर जारी बयान में कहा, 'दोनों मॉडलों में एक समान बात यह है कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है और दोनों जगह महाभ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आपसी टकराहट ने 'डबल इंजन' को 'ट्रबल इंजन'उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दावों और उसकी कार्यशैली के बीच बड़ा अंतर है तथा अब उसके मॉडल की वास्तविकता जनता के सामने आ रही है। बना दिया है।
Similar Post
-
पद्मजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, कहा: किसी पद की आकांक्षा नहीं
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ...
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़े मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे पर 20 उड़ानें रद्द
रांची, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से ख ...
-
कांग्रेस अपने नवनियुक्त 81 सचिवों को देगी संगठन से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त 81 ...
