जम्मू कश्मीर के कठुआ में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
जम्मू, गुरुवार, 06 अगस्त 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को कठुआ जिले से एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ़्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के ढल्ली गांव के परशोत्तम कुमार को जम्मू के संभागीय आयुक्त द्वारा स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जारी किए गए हिरासत वारंट को तामील करते हुए एहतियाती हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, कुमार एक आदतन अपराधी है जो मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा है तथा उस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को उधमपुर ज़िला जेल में रखा गया है ताकि उसे नशीले पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में शामिल रहने से रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई कठुआ जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
