अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सचिवालय भवन का किया उद्घाटन
ईटानगर, बुधवार, 05 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. परनाइक ने बुधवार को लोक भवन में नये राज्यपाल सचिवालय भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह भवन संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक माध्यम बनेगा, जो शासन को जनता के और करीब लाएगा। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन वास्तव में अरुणाचल प्रदेश के लोगों का है और इसे प्रत्येक नागरिक के कल्याण एवं प्रगति के लिए समर्पित भवन के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह भवन छात्रों, उद्यमियों, कलाकारों, किसानों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के लिए सुलभ रहेगा, जो राज्य की सामूहिक आकांक्षाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्य के विकास का जिक्र करते हुए परनाइक ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और यह सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार नये मानक स्थापित कर रहा है।
उन्होंने नये सचिवालय भवन की गुणवत्ता और बेहतरीन वास्तुकला की तारीफ़ करते हुए कहा कि यह (भवन) आधुनिक और काम के हिसाब से बेहतर सार्वजनिक संस्थान बनाने के राज्य के संकल्प को दर्शाता है। लोक भवन से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने इसे (लोक भवन को) एक ऐसा जीवंत संस्थान बताया, जिसने विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह संवाद, आपसी सम्मान और अपनेपन की साझा भावना को बढ़ावा देकर समावेशी और जन-केंद्रित शासन का प्रतीक बन गया है। नये सचिवालय भवन का निर्माण 10.90 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना की शुरुआत वर्ष 2024 में हुई थी।
Similar Post
-
अदालत ने संसद की सुरक्षा, संरक्षा तंत्र की समीक्षा के अनुरोध वाली जनहित याचिका खारिज की
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने संसद क ...
-
अनुच्छेद-370 हटाने की वर्षगांठ : कांग्रेस और नेकां ने जम्मू में विरोधी रैली निकाली
जम्मू, बुधवार, 05 अगस्त 2026। जम्मू में कांग्रेस और नेशनल कांफ् ...
-
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सचिवालय भवन का किया उद्घाटन
ईटानगर, बुधवार, 05 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. ...
