सिख धार्मिक स्थल 'खू साहिब चश्मे' के लिए 6.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलवामा जिले में स्थित सिख धार्मिक स्थल 'खू साहिब चश्मे' के विकास के लिए 6.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के धार्मिक और विरासत स्थलों के संरक्षण एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने पुलवामा के शादिमार्ग स्थित यारवन में सिख धार्मिक स्थल 'खू साहिब पवित्र चश्मे' के विकास के लिए 6.38 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जरूरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और श्रद्धालुओं तथा आगंतुकों के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। साथ ही, इस स्थल के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को भी संरक्षित रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल से श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने और दक्षिण कश्मीर के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक के संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रवक्ता ने बताया कि यह मंजूरी सरकार द्वारा हाल ही में 16.36 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख विरासत संरक्षण परियोजनाओं को स्वीकृति दिए जाने के बाद मिली है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शोपियां की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद शरीफ और रामबन स्थित सर्वधार चामुंडा माता मंदिर का पुनरुद्धार एवं जीर्णोद्धार करना है।
Similar Post
-
कांवड़ यात्रा के दौरान उच्च क्षमता के तारों की चपेट में आया डीजे कैंटर, पांच झुलसे
अलवर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। लोक सभा में विपक्ष ने मंगलवार ...
-
अरुणाचल प्रदेश में लग्जरी कार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 15 वाहन बरामद; चार गिरफ्तार
ईटानगर, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के क्रा दादी जिल ...
