वांगचुक के शांतिपूर्ण विरोध को कुचलना लोकतंत्र पर हमला : कांग्रेस

img

नई दिल्ली, शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस ने सोनम वांगचुक और उनके समर्थकों के साथ शनिवार को पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार नागरिकों के शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के संवैधानिक अधिकार को बलपूर्वक दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस संचार विभाग की प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि संविधान हर नागरिक को आवाज़ उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का बुनियादी अधिकार देता है, लेकिन गृह मंत्रालय का रवैया बताता है कि उसने इसी संवैधानिक अधिकार को निशाना बना लिया है। उनका यह बयान उस कार्रवाई के संदर्भ में आया है, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके कई समर्थकों को प्रदर्शन के दौरान यहां पुलिस ने हिरासत में लिया।

खेड़ा ने कहा कि दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है और हाल ही में नियुक्त किये गये नये पुलिस आयुक्त के कार्यकाल की शुरुआत यदि इस तरह की कार्रवाई से होती है, तो इससे उनकी प्राथमिकताओं का संदेश स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटने और पूर्व सैनिकों के साथ बदसलूकी जैसी घटनाओं के बाद अब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गयी कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार न संविधान का सम्मान करती है और न ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं का।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार शांतिपूर्ण विरोध को नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार मानने के बजाय कानून-व्यवस्था की समस्या समझती है और उसे बल प्रयोग से दबाने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज सबसे अधिक लोकतंत्र-विरोधी सोच रखने वाली राजनीतिक व्यवस्था के कब्जे में है। वांगचुक को जंतर मंतर से पुलिस ने आज सुबह अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement