भुसावर कृषि महाविद्यालय को मिली नई पहचान, राज्यपाल ने किया नवीन भवनों का लोकार्पण

img

भरतपुर, शुक्रवार, 17 जुलाई 2026। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर की भरतपुर जिले मे अधीनस्थ इकाई कृषि महाविद्यालय, भुसावर में नवनिर्मित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन, छात्रावास, कन्या छात्रावास एवं कैंटीन का भव्य लोकार्पण किया। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और कृषि विश्वविद्यालय किसानों के भविष्य को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक भवन तभी सार्थक होंगे, जब यहां से निकलने वाले विद्यार्थी ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से समाज और कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सहनशीलता और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने तथा रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बनने का आव्हान किया। राज्यपाल ने कृषि शिक्षा से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने पर बल देते हुए कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने स्टार्टअप, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि भुसावर क्षेत्र उद्यानिकी उत्पादन में अग्रणी है और यहां आम, नींबू तथा अमरूद का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता सुरक्षित रहेगी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा मिलेगा।   समारोह की शुरुआत वृक्षारोपण और नवीन भवनों के लोकार्पण के साथ हुई। इसके बाद राज्यपाल ने भवनों का निरीक्षण किया तथा महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘भुसावर एट ए ग्लांस’ का विमोचन किया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement