मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर सुरंग में एक कार में आग लगी, कोई हताहत नहीं
मुंबई, बुधवार, 15 जुलाई 2026। मुंबई में 'कोस्टल रोड' की सुरंग के अंदर बुधवार दोपहर एक कार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि जलती हुई कार के पीछे कई गाड़ियां फंस गईं, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी मच गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना पूर्वाह्न 12 बजकर 25 मिनट पर हाजी अली से वर्ली की ओर जाने वाली 'साउथबाउंड टनल' में हुई। उन्होंने कहा कि चलती कार में आग लग गई, जिसके बाद अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को भी भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Similar Post
-
कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य मंत्री से सूती धागे के निर्यात को नियंत्रित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। कपड़ा निर्यातकों ने वाणिज्य म ...
-
दिल्ली की अदालत ने लालकिला विस्फोट मामले में एनआईए के आरोपपत्र का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अगस्त 2026। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को ...
-
जरांगे ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, रिकॉर्ड के आधार पर 58 लाख प्रमाणपत्र देने की मांग
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 29 अगस्त 2026। आरक्षण कार्यकर्ता मन ...
