असम: आठ करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 15 जुलाई 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि श्रीभूमि जिले में करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और इस सिलसिले में तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। शर्मा ने मंगलवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, " बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को रोककर आठ करोड़ रुपये मूल्य की 80,000 याबा गोलियां बरामद करने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई।" मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
Similar Post
-
नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई ने पूरक आरोपपत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
-
हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़: आयुध कारखाने की मुहर वाले हथियार बरामद, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। दिल्ली में रोहिणी जिले के वि ...
-
पड़ोसी राज्य केरल में खनिजों के परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा : तमिलनाडु के मंत्री
तेनकासी (तमिलनाडु), बुधवार, 14 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु के पर्याव ...
