राजस्थान के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार से, उद्घाटन ओम बिरला करेंगे

img

जयपुर, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार से 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अमृत महोत्सव का यह पहला कार्यक्रम है और इसमें सदन के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान से निर्वाचित लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। देवनानी ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला उ‌द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा के दो सत्रों में पिछले 75 साल में पारित हुए महत्वपूर्ण कानूनों में से 24 पर 16 पूर्व एवं मौजूदा विधायक चर्चा करेंगे। समारोह में पूर्व विधायक पण्डित रामकिशन भी शामिल होंगे, जिनकी उम्र 100 साल है। मारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और वरिष्ठतम विधायकों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement