सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग को एक साल का सेवा विस्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। केंद्र सरकार ने सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) में सचिव सौरभ गर्ग का कार्यकाल एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, उनका कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। गर्ग 1991 बैच के ओडिशा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। तेरह जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गर्ग के कार्यकाल को 31 जुलाई, 2026 के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध आधार पर बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह विस्तार 31 जुलाई, 2027 तक प्रभावी रहेगा।
आदेश के अनुसार, गर्ग राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सचिव के कार्यों का निर्वहन भी करते रहेंगे।गर्ग को 30 मई, 2024 को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया था। उस समय वह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले 31 जुलाई, 2024 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक और उसके बाद सेवानिवृत्ति की तारीख से एक वर्ष या अगले आदेश तक अनुबंध के आधार पर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। गर्ग को पिछले वर्ष एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था, जिसकी अवधि इस महीने समाप्त होने वाली थी।
Similar Post
-
हिमाचल उच्च न्यायालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से जुड़े राज्य के नियम रद्द किए
शिमला, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ...
-
ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपरा ...
-
पंजाब पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव ...
