शिवराज सिंह चौहान ने 1,400 से ज्यादा पौधे लगाने के लिए पांच साल के बच्चे को सम्मानित किया
चंडीगढ़, सोमवार, 13 जुलाई 2026। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए पांच साल के रुद्रांश उपाध्याय को सम्मानित किया। मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले और अब पंचकूला में रह रहे रुद्रांश को नयी दिल्ली में 'वृक्ष मित्र कार्यक्रम' में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, जहां उन्होंने मंत्री के साथ पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया। उनके पिता ज्ञानेंद्र उपाध्याय भारतीय सेना में कार्यरत हैं। इस कार्यक्रम के दौरान रुद्रांश ने बताया कि उन्होंने 1,455 पौधे लगाए हैं, जिनमें से 1,427 पौधे जीवित हैं।
ज्यादातर पौधे पंचकूला, चंडीगढ़ और चंडीमंदिर छावनी में लगाए गए हैं। उसने बताया कि वह हर रविवार कम से कम सात पौधे लगाता है और नियमित रूप से उनकी वृद्धि पर नजर रखता है। रुद्रांश ने अपने वृक्षारोपण अभियान का डिजिटल रिकॉर्ड भी पेश किया, जिसमें हर पौधे की जगह, प्रजाति और मौजूदा स्थिति की जानकारी थी। उसकी कोशिशों से प्रभावित होकर चौहान ने उसे एक पौधा और 10,000 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
Similar Post
-
नेपाल में आई बाढ़ से उप्र, बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर कोई असर नहीं: एनडीआरएफ
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआ ...
-
एसीएमई सोलर ने आईआईएफसीएल से 1,571 करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने बृ ...
-
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर वाली राजनीति को सबक सिखाएगी ‘जेन जी’ पीढ़ी : कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, गुरुवार, 27 अगस्त 2026। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के स ...
