एसआईए कश्मीर ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया
श्रीनगर, शनिवार, 11 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने 2013 के एक आतंकवादी हमले के मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के तरजू क्षेत्र में 2013 में हुए आतंकवादी हमले की जांच में एक बड़ी सफलता है, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान शहीद हो गए थे।
अधिकारियों ने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ निरंतर जारी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसआईए कश्मीर ने हिजबुल मुजाहिदीन के घोषित आतंकवादी इम्तियाज अहमद कंडू उर्फ फैयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस हासिल किया है।" उन्होंने बताया कि सोपोर के क्रालटंग का निवासी कंडू वर्ष 2010 से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य और कमांडर रहा है। आतंकवादी गतिविधियों में निरंतर शामिल रहने के कारण भारत सरकार ने अक्टूबर 2022 में उसे आतंकवादी घोषित किया था।
Similar Post
-
स्टालिन ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा- ‘असहमति अपराध नहीं’
चेन्नई, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच ज ...
-
पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली वीसी
जयपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजे ...
-
जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट पांच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय किया गया
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। सेना ने जम्मू-कश्मीर के पु ...
