प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, 'चढ़ावा चोरी' की जिम्मेदारी भी लेनी होगी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सच्चाई छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण का श्रेय लिया है तो अब उन्हें इस प्रकरण की जिम्मेदारी भी लेनी हेगी। पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राम मंदिर में 40 दिनों के भीतर 70 बार ''चोरी'' हुई, लेकिन इस मामले में अब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा, ''भाजपा सरकार ने दबाव में आकर एसआईटी का गठन किया गया लेकिन आखिर क्या कारण है कि उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। आखिर किसे बचाने की कोशिश हो रही है?''
नायक ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया था, लेकिन अब चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा, ''जब श्रेय लिया है तो चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। यह जनता के साथ विश्वासघात है।'' कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि बड़े मामलों में अक्सर छोटे लोगों की गिरफ्तारी हो जाती है, जबकि ''बड़ी मछलियों'' को बचा लिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में भाजपा के कुछ लोग इसे ''आपसी मामला'' बताकर निपटाने की बात कर रहे हैं, जबकि मंदिर में देश के गरीब से गरीब और अमीर से अमीर व्यक्ति ने अपनी क्षमता के अनुसार चढ़ावा चढ़ाया है। नायक ने कहा, ''यह किसी की बपौती नहीं है। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर जनता के सामने आकर जवाब देना चाहिए।'' उन्होंने मांग की कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और मामले की निष्पक्ष तथा पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए।
Similar Post
-
मोदी सरकार लोगों पर जबरदस्ती थोप रही 20 प्रतिशत इथेनॉल मिला पेट्रोल : केजरीवाल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
अदालत की सख्त टिप्पणियों ने भाजपा सरकार के दमनकारी चरित्र को बेनकाब किया: अशोक गहलोत
जयपुर, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर् ...
-
प्रधानमंत्री ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, 'चढ़ावा चोरी' की जिम्मेदारी भी लेनी होगी: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 03 जुलाई 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को अयो ...
