हरियाणा के मुख्यमंत्री का ध्यान कानून-व्यवस्था के बजाय कुर्सी बचाने पर: कांग्रेस सह-प्रभारी
नई दिल्ली, सोमवार, 29 जून 2026। कांग्रेस के हरियाणा मामलों के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा और दावा किया कि उनका ध्यान राज्य में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के बजाय अपनी कुर्सी बचाने पर है। उन्होंने हरियाणा में महम से कांग्रेस विधायक बलराम डांगी के कार्यालय पर गोलीबारी और अपराध की कुछ अन्य हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए यह भी कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बघेल ने संवाददाताओं से कहा, ''हमारे विधायक बलराम डांगी जी के कार्यालय पर गोलीबारी की गई। हाल के दिनों में कई अन्य जगहों पर लूटपाट और हत्याएं हुई हैं। लोगों से फिरौती मांगी जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय पंजाब और दूसरे राज्यों में घूम रहे हैं।'' उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं भाजपा नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा न दे। बघेल का कहना था, ''ऐसे में मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को बेहतर करने और विकास कार्यों के बजाय पूरा ध्यान अपना कुर्सी बचाने पर लगाए हुए हैं।''
Similar Post
-
रविवार को तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर जायेंगे राधाकृष्णन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष ...
-
CJI सूर्यकांत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्कुलर पर कड़ी नाराजगी जताई, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। NALSAR यूनिवर्सिटी द्वारा BCI के ह ...
-
चुनाव आयोग ने सैकड़ों करोड़ रुपये में हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह बेच दिया, राउत का शाह और चुनाव आयोग पर आरोप
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय रा ...
