खरगे ने संत कबीर दास को जयंती पर किया नमन
नई दिल्ली, सोमवार, 29 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संत कबीर दास की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने सत्य, सामाजिक समानता, एकता, मानवता और धार्मिक सौहार्द का संदेश देकर समाज को नयी दिशा दी है। खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि संत कबीर दास ने अपनी वाणी के माध्यम से रूढ़िवादिता, सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, आडंबर और पाखंड के विरुद्ध जनजागरण का अलख जगाया। उन्होंने कबीर का प्रसिद्ध दोहा "राजा ऐसा चाहिए, जैसा सूप सुभाय। सार-सार को गहि रहै, थोथा देई उड़ाय।।" उद्धृत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Similar Post
-
मुझे हिरासत में नहीं लिया गया, मेरा अपहरण किया गया: ध्रुव राठी
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। यूट्यूबर ध्रुव राठी ने रविव ...
-
मान ने दिल्ली पुलिस के गुरुद्वारे में जबरन घुसने की निंदा की
चंडीगढ़, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मा ...
-
पुलिस के देरी से रिहा करने के कारण दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके दीपके: परिवार का दावा
छत्रपति संभाजीनगर/नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जन ...
