प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक
नई दिल्ली, रविवार, 28 जून 2026। पर्यावरण कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने रविवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह जानकारी दी। श्री दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा, “सोनम वांगचुक ने विद्यार्थियों के लिए इंसाफ लेने तथा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है।” इससे पहले श्री वांगचुक राजघाट गये थे। यहां सीजेपी के संस्थापक श्री दिपके और सौरव दास उनके साथ मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि श्री दिपके ने रविवार सुबह 11 बजे लोगों से जंतर-मंतर आने की अपील की थी। उन्होंने एक पोस्ट में यह भी दावा किया था कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई किसान नेताओं को नज़रबंद किया जा रहा है ताकि वे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।
Similar Post
-
ज्ञानेश कुमार ‘डाकू’ हैं, तत्काल इस्तीफा दें: ममता बनर्जी
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यम ...
-
बंगाल के मुख्यमंत्री ने घाटल मास्टर प्लान के लिए 1,200 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की
घाटल (प. बंगाल), बुधवार, 30 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत ...
-
देश सोनम वांगचुक मिले जोरमथांगा से, मिजो शांति समझौते का अध्ययन करने की इच्छा जताई
आइजोल, बुधवार, 30 सितंबर 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ...
