असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस
तिनसुकिया (असम), शनिवार, 27 जून 2026। असम के तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तिनसुकिया शहर में लोगों की हत्या करके आतंक पैदा करने का जिम्मा सौंपा गया था। तिनसुकिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मयंक कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर असम पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से जागुन क्षेत्र में संयुक्त अभियान में दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान संगठन के स्वयंभू सेकंड लेफ्टिनेंट सियोर असोम उर्फ हुमेनज्योति बरुआ और मनोज असोम उर्फ पप्पू मोरान के रूप में हुई है। दोनों तिनसुकिया जिले के निवासी हैं। कुमार ने बताया कि दोनों पहले काकोपाथार और जागुन में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल रहे हैं।
गिरफ्तार उग्रवादियों के कब्जे से दो एके-56 राइफल, 172 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, दवाइयों का किट, सिरिंज, ओपिओइड्स (दर्द निवारक नशीली दवाएं), जंगल में लंबे समय तक रहने के लिए खाद्य सामग्री, बैग और युद्ध जैसी स्थिति में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान बरामद किये गये। मयंक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों उग्रवादियों को तिनसुकिया शहर में निर्दोष लोगों की हत्या कर आतंक का माहौल बनाने का कार्य सौंपा गया था। उन्होंने दावा किया कि इस पूरी साजिश से क्षेत्र को अस्थिर करने में बाहरी तत्वों की भूमिका या प्रभाव की आशंका भी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
