कर्नाटक: तुंगभद्रा बांध के सभी 33 'स्पिलवे गेट' खोले गए, मुख्यमंत्री शिवकुमार ने किया उद्धघाटन
कोप्पल, गुरुवार, 25 जून 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को यहां तुंगभद्रा बांध पर नये 33 'स्पिलवे गेट' का उद्घाटन किया। कोप्पल जिले के मुनीराबाद तालुका स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में तीनों राज्यों के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। आयोजन जल संसाधन विभाग और तुंगभद्रा बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम से पहले नेताओं ने बांध क्षेत्र का दौरा किया, वहां विशेष पूजा-अर्चना की और बांध के 17, 18, 19 तथा 20 नंबर के गेटों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया। कोप्पल जिले में स्थित बांध का एक 'क्रेस्ट गेट' (19वां गेट) अगस्त 2024 में चेन लिंक टूट जाने के कारण बह गया था। इसके बाद बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया था। यह घटना मानसून के दौरान भारी जल प्रवाह के बीच हुई थी।
इसके बाद हाइड्रो-मैकेनिकल इंजीनियर एन. कन्हैया नायडू के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम ने बह चुके 19वें गेट की जगह अस्थायी 'स्टॉप-लॉग' गेट को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया था। यह कार्य लगभग एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया गया था। इसके बाद विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर सभी 33 गेटों को बदल दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जल संसाधन मंत्री रामालिंग रेड्डी ने हाल ही में कहा था कि अत्याधुनिक नए 'क्रेस्ट गेट' को लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया और लगभग 51 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए ये नए गेट अगले 55 से 60 वर्षों तक उपयोग में रहेंगे।
Similar Post
-
केजरीवाल ने झारखंड में जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय स ...
-
उर्दू शिक्षकों के तबादलों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए : तेजस्वी यादव
पटना, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्था ...
-
रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में जन सरोकार के मुद्दों पर होगा खुला संवाद : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, मंगलवार, 11 अगस्त 2026। कांग्रेस के सहयोगी संगठन रचन ...
