सनातन संस्कृति सर्व कल्याण की सोच से जुड़ी है- राज्यपाल
जयपुर, गुरुवार, 25 जून 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सनातन संस्कृति अपने लिए नहीं लोक कल्याण की सोच से जुड़ी है। उन्होंने शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिव का अर्थ है, सर्व कल्याण। इसलिए इस अवसर पर हम समग्र कल्याण की सोच रखते हुए कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने भारतीय संस्कृति को विश्व की प्राचीनतम संस्कृति बताते हुए कहा कि राजस्थान शक्ति और भक्ति की धरा है। राज्यपाल श्री बागडे गुरुवार को पाली जिले के सादड़ी में अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ एवं स्वामी करपात्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित श्री नागेश्वर महादेव, श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 12 ज्योतिर्लिंग महिमा एवं 21 कुण्डीय विलक्षण महारुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शक्ति के साथ भक्ति भाव भी देखने को मिलता है ।
उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव आदि योगी के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एवं सिंधु घाटी सभ्यता मोहनजोदड़ो में मिले चिन्ह तथा वर्तमान भारतीय सनातन संस्कृति पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। राज्यपाल मंदिर परिसर गए जहाँ उन्होंने श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में प्रभु ,संतो व यज्ञशाला,रुद्राक्ष से बने शिवलिंग के दर्शन भी किये और गाय व घोड़े को लापसी एवं चारा भी खिलाया। इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी विचार रखे। इसमें बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
Similar Post
-
सनातन संस्कृति सर्व कल्याण की सोच से जुड़ी है- राज्यपाल
जयपुर, गुरुवार, 25 जून 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा क ...
-
चुनावों के बहिष्कार का सवाल नहीं, भाजपा और निर्वाचन आयोग दोनों एक ही टीम में: रमेश
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जून 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ...
-
अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब युवाओं को आतंकवादी कह रही है : राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 जून 2026। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहु ...
