विधायक चैतर वसावा के लिए गुजरात भर में मार्च निकालेगी आम आदमी पार्टी: गोपाल राय
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि पार्टी गुजरात में विधायक चैतर वसावा के समर्थन में 26 जून से पूरे राज्य में अभियान चलाएगी। नर्मदा जिले की एक सत्र अदालत ने वन अधिकारियों से मारपीट और जबरन वसूली के 2023 के एक मामले में वसावा, उनकी पत्नी और सात अन्य लोगों को सात साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए वी हिरपारा ने सभी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी राय ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी जिलों में वसावा के समर्थन में मार्च निकालेंगे। राय ने कहा, ''भाजपा गुजरात से वसावा की जीत को पचा नहीं पा रही थी। 'ईडी पार्टी' ने साजिश रचकर चैतर वसावा को सात साल की सजा दिलाई। इसके विरोध में 26 जून से आम आदमी पार्टी पूरे राज्य में मार्च निकालेगी।'' उन्होंने कहा, ''मैं 'ईडी पार्टी' से कहना चाहता हूं कि लोकतंत्र में ऐसी गुंडागर्दी नहीं चलती। आखिर में जीत जनता की ही होती है।'' राय ने यह भी कहा कि इस मामले में पार्टी सभी कानूनी कदम भी उठाएगी।
Similar Post
-
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रा ...
-
राउत का महाराष्ट्र एफडीए अधिकारियों पर उगाही का आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग
मुंबई, सोमवार, 29 सितंबर 2026। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ...
-
अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा
लखनऊ, सोमवार, 29 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अख ...
