झारखंड में खेत से संदिग्ध विस्फोटक जैसी वस्तु मिली
चाईबासा (झारखंड), बुधवार, 24 जून 2026। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर चालक को एक पुरानी बेलनाकार भारी धातु की वस्तु मिली है, जिसके विस्फोटक होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना कुछ महीने पहले पड़ोसी जिले में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो बम मिलने की घटना की याद दिलाती है। पुलिस के अनुसार, चाईबासा जिले के सोनपोखारी गांव में मंगलवार सुबह लगभग दो फुट लंबी और 20 से 25 किलोग्राम वजनी बम जैसी धातु की वस्तु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसके बाद पूरे इलाके को सील कर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (मनोहरपुर) डेविड ए डोडराय ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और ग्रामीणों को उस वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे निष्क्रिय करने के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया है। डोडराय ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि यह सक्रिय है या नहीं। इसकी पुष्टि केवल विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण के बाद ही हो सकेगी।"
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
