मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगी, नौ करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक
पालघर, बुधवार, 24 जून 2026। महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग जाने से लगभग नौ करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निशमन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वसई के पास इस ट्रक में आग लग गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ ।
उन्होंने कहा कि ट्रक में आग लग जाने की वजह से इस व्यस्त रास्ते पर कुछ घंटों तक यातायात अवरूद्ध रहा। वसई-विरार नगर निगम (वीवीएमसी) की अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ओर जा रहे इस ट्रक में जब आग लगने की सूचना मिली तब दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अधिकारियों का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि चालक एवं अन्य ट्रक कर्मी आग फैलने से पहले ट्रक से कूद गये। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग से लगभग नौ करोड़ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया।उन्होंने बताया कि आग लगने की सही वजह अभी पता नहीं चल पाई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जले हुए ट्रक को बाद में सड़क से हटाया गया, तब यातायात सामान्य हुआ।
Similar Post
-
पटना के अगमकुआं में जिंदा बम और पांच कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
पटना, बुधवार, 23 सितंबर 2026। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं इ ...
-
चुनाव आयोग के सभी फैसले कानूनी रूप से वैध; अलग-अलग राय सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा: निर्वाचन आयोग
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कह ...
-
दिल्ली उच्च न्यायालय ने ईडी मामले में एडीएजी के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला को जमानत दी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के पूर्व ...
