मप्र के छिंदवाड़ा में ट्रक और वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
छिंदवाड़ा, सोमवार, 22 जून 2026। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को मजदूरों से भरी एक खड़ी पिकअप वैन को ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर तेमनी गांव के पास छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि दुर्घटना में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे ने बताया कि पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी थी और उसका चालक किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था, तभी एक ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान ट्रक का पिछला बायां टायर फट गया, जिसके बाद वह एक मोटरसाइकिल से टकरा गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद ट्रक भी पलट गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि घायलों में दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
