महिला सुरक्षा पेंशन योजना जारी रखने पर अभी फैसला नहीं : सतीशन
तिरुवनंतपुरम, सोमवार, 22 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि सरकार ने पूर्ववर्ती वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार द्वारा शुरू की गई 'महिला सुरक्षा पेंशन' योजना को जारी रखने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। विधानसभा में विधायक ओ. एस. अंबिका द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। विधायक ने पूछा था कि क्या कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार इस योजना को जारी रखेगी, जिसका भुगतान पिछले दो महीनों से बकाया है। इसके जवाब में सतीशन ने कहा कि महिला सुरक्षा पेंशन राज्य के सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है।
मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा, ''महिला सुरक्षा पेंशन कोई सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं है। इसे पूर्ववर्ती सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी में शुरू किया था। इस योजना को लेकर मौजूदा सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। इस पर निर्णय लेकर बाद में सूचित किया जाएगा।'' यह महिला सुरक्षा योजना पूर्ववर्ती एलडीएफ सरकार द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी, जिसमें ट्रांसजेंडर महिलाएं भी शामिल थीं।
Similar Post
-
अदालत ने अजा/अजजा अधिनियम मामले में यूट्यूबर अजीत भारती को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृह ...
-
भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन महासचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...
-
बड़गाईं जमीन घोटाला से मनी लॉन्ड़्रिंग केस में सीएम हेमंत सोरेन ऑनलाइन कोर्ट में हुए पेश
रांची, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ ...
