तमिलनाडु में समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में अमोनिया गैस रिसाव से सात महिलाओं की मौत
तिरुवल्लूर (तमिलनाडु), रविवार, 21 जून 2026। तमिलनाडु में पेरियापालयम के निकट मनजंगरनई स्थित एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में रविवार को अमोनिया गैस रिसाव से सात महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। तिरुवल्लूर की जिलाधिकारी एस कविता ने बताया कि 67 प्रभावित कर्मियों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि 46 लोगों का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित नौ लोगों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई स्थित सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
