तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज
कोलकाता, रविवार, 21 जून 2026। तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित रॉय के खिलाफ पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी सुमित रॉय के खिलाफ हाल ही में जमीन हड़पने का भी मामला दर्ज किया गया था और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने रॉय की तलाश में कोलकाता में बनर्जी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा थाने में रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मेदिनीपुर के पूर्व विधायक सुजॉय हाज़रा को भी नामजद किया गया है। एक वरिष्ठ सीआईडी अधिकारी ने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर एजेंसी स्थानीय पुलिस को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, ''हम शिकायत की जांच कर रहे हैं और सभी संबंधित दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। हर आरोप का साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' पश्चिम मेदिनीपुर जिले के अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ता शिकायत में नामजद सभी व्यक्तियों से पूछताछ करेंगे और कथित अपराधों में उनकी भूमिका (यदि कोई हो) का पता लगाएंगे। हाज़रा को हाल ही में शालबोनी पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।
Similar Post
-
अदालत ने संसद की सुरक्षा, संरक्षा तंत्र की समीक्षा के अनुरोध वाली जनहित याचिका खारिज की
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने संसद क ...
-
अनुच्छेद-370 हटाने की वर्षगांठ : कांग्रेस और नेकां ने जम्मू में विरोधी रैली निकाली
जम्मू, बुधवार, 05 अगस्त 2026। जम्मू में कांग्रेस और नेशनल कांफ् ...
-
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सचिवालय भवन का किया उद्घाटन
ईटानगर, बुधवार, 05 अगस्त 2026। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. ...
