बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौजूदा वित्त वर्ष में बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है। वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, ''बिहार में लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं पहले से प्रगति पर हैं। प्रधानमंत्री ने मौजूदा वित्त वर्ष में बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटित किया है।'' रेल मंत्री शुक्रवार को पटना पहुंचे।
उन्होंने कहा कि पटना की रेलवे क्षमता बढ़ाने के लिए हार्डिंग पार्क में पांच अतिरिक्त प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। वैष्णव ने कहा कि इसके अलावा राज्य की राजधानी के निकट स्थित फतुहा रेलवे स्टेशन का भी विकास किया जा रहा है। रेल मंत्री ने छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, ''छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन को भी शुक्रवार को रवाना किया जाएगा।'' वैष्णव ने कहा कि बिहार में निर्मित लोकोमोटिव इंजनों का निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''आज बिहार के मढ़ौरा संयंत्र से 51वां लोकोमोटिव इंजन अफ्रीकी देश के लिए निर्यात किया जाएगा।'' केंद्रीय मंत्री ने बाद में राज्य की राजधानी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात भी की।
Similar Post
-
पद्मजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, कहा: किसी पद की आकांक्षा नहीं
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ...
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़े मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे पर 20 उड़ानें रद्द
रांची, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से ख ...
-
कांग्रेस अपने नवनियुक्त 81 सचिवों को देगी संगठन से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त 81 ...
