सांबा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की
जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को एक कथित मादक पदार्थ तस्कर की 2.08 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने बताया कि तस्कर की पहचान सांबा जिले के विजयपुर निवासी नारायण शर्मा उर्फ शूना के रूप में हुई है। यह कार्रवाई स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत की गई, क्योंकि जांच में यह साबित हुआ कि ये संपत्तियां कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग 48.50 लाख रुपये का एक मकान, करीब 10 लाख रुपये की एक कार और लगभग 1.50 करोड़ रुपये की जमीन शामिल है। कुर्क की गई इन संपत्तियों की कुल कीमत करीब 2.08 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने कहा कि कानून के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि नारायण शर्मा वर्तमान में केंद्रीय कारागार कोट भलवाल में बंद है।
Similar Post
-
केरलम सरकार पंजीकृत मछुआरों की प्राकृतिक मौत को कवर करने के लिए बीमा योजना शुरू करेगी
तिरंवनतपुरम, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। केरलम सरकार पंजीकृत मछु ...
-
बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से जुड़ी 37 लाख से अधिक अपील लंबित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न् ...
-
डूसू चुनाव: पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, प्राचार्यों ने बड़ी घटना से इनकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात् ...
