लखनऊ में सीट न मिलने पर ट्रेन में बम की अफवाह फैलाई, हिरासत में तेलंगाना का युवक
लखनऊ, मंगलवार, 16 जून 2026। लखनऊ में ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट न मिलने पर बम की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। इस अफवाह से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई सुरक्षा एजेंसियों को जांच के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान तेलंगाना के निवासी सैनी जैकी (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसने ट्रेन में बैठने की जगह न मिलने के कारण बम की झूठी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और ट्रेन की गहन तलाशी ली।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बम की सूचना पूरी तरह फर्जी निकली।" तलाशी के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित करके आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। आरोपी को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी बम रखे होने की झूठी अफवाह उड़ी थी। इससे उड़ान में करीब छह घंटे देरी हुई थी और यात्रियों में दहशत फैल गई थी।
Similar Post
-
शिवराज सिंह चौहान गणपति बप्पा को घर लाए, मध्य प्रदेश में उत्सव की धूम
भोपाल, सोमवार, 14 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी का उ ...
-
मुंबई यूनाइटेड सर्विसेज क्लब घोटाला: ईडी ने 13.44 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क कीं
मुंबई, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई क ...
-
'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, सोमवार, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&n ...
