महाराष्ट्र : देहू रोड आयुध कारखाना परिसर में लगी आग, कोई नुकसान नहीं
पुणे, सोमवार, 15 जून 2026। महाराष्ट्र में पुणे के पास स्थित देहू रोड आयुध कारखाने में सोमवार को गोला-बारूद परीक्षण के दौरान घास में आग लग गई जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया और इस घटना में न तो कोई हताहत हुआ और न ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आग पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे से 10 बजकर 45 मिनट के बीच उस परीक्षण क्षेत्र में लगी, जहां गोला-बारूद का परीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया, "कई बार परीक्षण के दौरान गोला-बारूद घास वाले हिस्से में गिर जाता है, जिससे आग लग जाती है। आज तेज हवा के कारण आग सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बड़े क्षेत्र में फैल गई।" अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए आयुध कारखाने की दमकल गाड़ियों के साथ-साथ पिंपरी-चिंचवड़ समेत आसपास की अग्निशमन सेवाओं की गाड़ियों को भी लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया और चिंता की कोई बात नहीं है।
Similar Post
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए परामर्श जारी किया, मार्ग परिवर्तन लागू
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बी ...
-
सतर्कता विभाग की कार्रवाई के विरोध में सितारगंज तहसील में शुरू हुआ विवाद 20 घंटे बाद समाप्त
सितारगंज (उत्तराखंड), गुरुवार, 30 जुलाई 2026। उत्तराखंड में उधम ...
-
गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा के लिए नयी श्रम संहिताओं में पर्याप्त प्रावधान: सरकार
नई दिल्ली, गुरुवार, 30 जुलाई 2026। सरकार ने गुरुवार को संसद में क ...
