भारतीय नाविकों की मौत पर मोदी की चुप्पी चिंताजनक : खरगे-राहुल-प्रियंका
नई दिल्ली, रविवार, 14 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेरिकी कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मौन राष्ट्रीय हितों और देश की संप्रभुता के साथ समझौते का प्रतीक बन गया है। खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स) पर ओमान में अमेरिकी कार्रवाई में मारे गये तीन भारतीय नाविकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी प्रधानमंत्री मोदी की ओर से न तो कोई सार्वजनिक बयान आया है और न ही शोक संदेश जारी किया गया। इस मामले में देश जवाब चाहता है और पीड़ित परिवार न्याय का हकदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता किया जा रहा है और 'विश्वगुरु' का नारा देकर इसे छिपाने की कोशिश की जा रही है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'समझौतावादी प्रधानमंत्री' बताते हुए कहा कि विदेशी ताकतें भारतीय नागरिकों की जान ले रही हैं और सरकार एक आज्ञाकारी नौकर की तरह चुपचाप आदेश मान रही है। उन्होंने विदेश में फंसे भारतीय नागरिक को तत्काल स्वदेश लाने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों को विदेश नीति में उपेक्षित नहीं छोड़ा जा सकता। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद मोदी सरकार का मौन शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि भारत एक संप्रभु और स्वतंत्र देश है तथा अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौतावादी प्रधानमंत्री न तो देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं और न ही देश की संप्रभुता की रक्षा कर पा रहे हैं।
Similar Post
-
भारतीय नाविकों की मौत पर मोदी की चुप्पी चिंताजनक : खरगे-राहुल-प्रियंका
नई दिल्ली, रविवार, 14 जून 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ख ...
-
भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है निर्वाचन आयोग: गहलोत
जयपुर, रविवार, 14 जून 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ...
-
कॉकरोच जनता पार्टी का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हैदराबाद में प्रदर्शन
हैदराबाद, रविवार, 14 जून 2026। कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) और अ ...
