ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, शनिवार, 13 जून 2026। भारत ने ओमान तट के निकट भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना के हमले के बारे में सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को गलत बताते हुए इन्हें बेबुनियाद करार दिया है।विदेश मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने फैक्ट चेक हैंडल से एक पोस्ट में कहा कि भारतीय नाविकों वाले जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमले का सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस जहाज के मास्टर से बात की गयी है और जहाज पर सवार सभी नाविक सुरक्षित हैं।
मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे तथा बेबुनियाद दावों और पोस्ट से सावधान रहें। इससे पहले सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में कहा गया कि ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया है और इसमें चार नाविक मारे गये हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले सप्ताह भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर ओमान के निकट हमले हुए हैं और इनमें तीन भारतीय नाविक मारे गये हैं। भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत को बुलाकर कड़ा विरोध जताया है।
इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमले को लेकर आपत्ति जतायी है। श्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों, जिनमें तीन भारतीय नाविक मारे गये थे, पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई। वाणिज्यिक नौ-परिवहन के खिलाफ़ इस तरह की जानलेवा कार्रवाई उचित नहीं है।”
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
