तीनों सरकारें मिलकर दिल्ली के विकास की रुकावटों को हटा रही हैं : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जून 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में तीनों सरकारें मिल कर काम कर रही हैं और इस तरह दिल्ली के विकास में आने वाली कई रुकावटों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसिंग प्रक्रिया से पुलिस की अनिवार्यता को, पिछले साल केंद्र के माध्यम से खत्म किया गया। उन्होंने ज़ोर दिया कि नियमों का पालन किया जाना चाहिए और जो कोई भी नियमों का पालन नहीं करेगा, वह उनका खामियाजा भुगतेगा। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तीनों सरकारें ( केंद्र, दिल्ली, एमसीडी) मिल कर काम करती हैं, तो बहुत सी रुकावटें हट जाती हैं। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार, दिल्ली नगर निगम और दिल्ली विकास प्राधिकरण के कामकाज को ज्यादा व्यवस्थित, आसान और बेहतर तालमेल वाला बनाया जा रहा है, ताकि काम तेजी से और बिना रुकावट के हो।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन कूड़ा पहाड़ों को 2028 तक हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से बीते 12 साल में दिल्ली को सड़क अवसंरचना समेत कई क्षेत्रों में वित्तीय मदद मिली है। गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने जीटीबी अस्पताल में 200 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर बनाने को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले एक केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दी है तथा और केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी दिलाने की कोशिशें जारी हैं।
Similar Post
-
अल्कोहल की 12 प्रतिशत से अधिक मात्रा वाली दवाइयों के लिए लाइसेंस अनिवार्य
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। केंद्र ने उन दवाओं को लाइसें ...
-
राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा न्यायालय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। उच्चतम न्यायालय अयोध्या स्थ ...
-
मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित: मध्य रेलवे ने 30 ट्रेन 17 जुलाई तक रद्द कीं
मुंबई, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026। भोर घाट खंड में हुए भूस्खलन के बा ...
