गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, गुरुवार, 04 जून 2026। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 अंक पर खुला, लेकिन धीरे-धीरे हरे निशान की ओर बढ़ता दिख रहा है। खबर लिखे जाते समय यह 29.39 अंक (0.04 प्रतिशत) नीचे 74,316.78 अंक पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से दुनिया भर में शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही। इसका असर घरेलू बाजारों में भी निवेश धारणा पर देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 123.15 अंक नीचे 23,282.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 18.75 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की हल्की गिरावट में 23,386.85 अंक पर था।
वृहत बाजार में फिलहाल लिवाली चल रही है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक और स्मॉलकैप-100 सूचकांक ऊपर हैं। एफएमसीजी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक नीचे हैं। आईटी, धातु, बैंकिंग और वित्त समूहों पर सबसे अधिक दबाव है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग दो प्रतिशत की बढ़त में है। टाइटन, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी ऊपर हैं। वहीं, ट्रेंट, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे हैं।
Similar Post
-
वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बिखराव, इस समय का सबसे बड़ा जोखिम : आरबीआई गवर्नर
मुंबई, शुक्रवार, 05 जून 2026। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर् ...
-
चार साल बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल विपणन ...
