​डी.के. शिवकुमार चुने गए कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल के नेता

img

  • 3 जून को ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलूरु, शनिवार, 30 मई 2026। कर्नाटक की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत शनिवार को आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डी.के. शिवकुमार को विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया। पार्टी के इस निर्णय के बाद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि वे 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उनके साथ करीब दस मंत्रियों को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की तैयारी है।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लिए गए इस फैसले को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार और विभागों के बंटवारे पर भी राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement