गोवा में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के आरोप में 26 लोग गिरफ्तार
पणजी, शुक्रवार, 29 मई 2026। पुलिस ने दक्षिण गोवा के ‘वर्णा इंडस्ट्रियल एस्टेट’ में संचालित एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और खुद को बैंक कर्मचारी बता अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 28 मई को तड़के वर्णा के एक फैक्टरी परिसर में छापा मारा गया, जहां यह अवैध कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को अमेरिका के बैंकों का अधिकारी बताकर अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाते थे और इंटरनेट आधारित कॉलिंग सिस्टम के जरिए उनसे संपर्क करते थे। उसने बताया कि आरोपी लोगों को बहला फुसला कर रकम अंतरित करने के लिए राजी करते थे। पुलिस ने बताया कि ये 26 आरोपी नगालैंड, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे अलग-अलग राज्यों से हैं और दक्षिण गोवा के सांकवाल में किराए के मकानों में रह रहे थे। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 145 लैपटॉप, 45 मोबाइल फोन, राउटर, हेडफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
Similar Post
-
धनशोधन मामले में संज्ञान लेने के आदेश को रद्द करने की आईएएस अफसर की याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई
नई दिल्ली, शनिवार, 12 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय 15 सितंबर को आ ...
-
‘ब्रिक्स’ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सोनौली में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी
महराजगंज, शनिवार, 12 सितंबर 2026। दिल्ली में ‘ब्रिक्स’ शिखर ...
-
मणिपुर में 154 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, म्यांमा का नागरिक पकड़ा गया
इंफाल, शनिवार, 12 सितंबर 2026। मणिपुर के चूडाचांदपुर जिले में 154 ...
