तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 27 मई को दिल्ली दौरे पर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
चेन्नई, मंगलवार, 26 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय 27 मई को दिल्ली के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर जाएंगे जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही राष्ट्रीय राजधानी में हैं। मुख्यमंत्री अपनी बैठकों के दौरान राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और तमिलनाडु की प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी देने का आग्रह कर सकते हैं। विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को हुए चुनाव जीतने के बाद विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
