रिजर्व बैंक ने खरीदा 180 किलोग्राम सोना

img

मुंबई, रविवार, 24 मई 2026। भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 180 किलोग्राम सोना खरीदा, जिसका बाजार में वर्तमान मूल्य लगभग 261 करोड़ रुपये है। केंद्रीय बैंक के मई 2026 के बुलेटिन में बताया गया है कि उसके पास 24 अप्रैल को 880.52 टन सोना था, जो एक महीने पहले जारी रिपोर्ट के 880.34 टन से 180 किग्रा अधिक है। यह बढ़ोतरी तीन अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दर्ज की गयी थी। देश में इस समय सोना 1.45 लाख रुपये प्रति दस ग्राम या 1.45 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम के करीब है। इस प्रकार रिजर्व बैंक द्वारा खरीदे गये 180 किलोग्राम सोने की कीमत तकरीबन 261 करोड़ रुपये होती है।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति के बाद स्वर्ण भंडार दूसरा सबसे बड़ा घटक है। मौजूदा समय में दुनिया भर में जारी व्यापार और भू-राजनैतिक अनिश्चितताओं के बीच रिजर्व बैंक एक साल में 940 किलोग्राम सोना खरीद चुका है। पिछले साल दो मई को केंद्रीय बैंक के पास 879.58 टन सोना था। उल्लेखनीय है कि कई देशों के केंद्रीय बैंक पिछले कुछ समय से सोने की खरीद कर रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु की कीमतों में उछाल आया है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल अप्रैल की शुरुआत में सोने के दाम में तेजी रही। बाद में हालांकि डॉलर में निवेशकों की रुचि बढ़ने से सोने में थोड़ी नरमी देखी गयी थी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement