महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव 18 जून को
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 मई 2026। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव 18 जून को कराने की घोषणा की है। ये दोनों रिक्तियां क्रमशः श्रीमती सुनेत्रा अजीत पवार और श्री सी वी षणमुगम के त्यागपत्र से उत्पन्न हुई हैं। महाराष्ट्र से निर्वाचित श्रीमती सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से 6 मई को और श्री षणमुगम ने 7 मई को इस्तीफा दिया था इनका कार्यकाल क्रमशः 4 जुलाई 2028 और 29 जून 2028 को समाप्त होना था । चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार इन दोनों राज्यों से रिक्त सीटों के उपचुनाव के लिए अधिसूचना 1 जून को जारी की जाएगी और 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी और नाम 11 जून तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 18 जून को प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा गया है। मतों की गिनती उसी दिन 5:00 बजे से की जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी हो जाएगी।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
