तमिलनाडु मंत्रिमंडल विस्तार: मुख्यमंत्री विजय ने नए मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी सौंपी
चेन्नई, गुरुवार, 21 मई 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को अपनी कैबिनेट में नए शामिल किए 23 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया। इनमें कांग्रेस के मंत्री भी शामिल हैं। विजय ने कुछ विभागों में फेरबदल भी किया। इसके तहत विजय ने गरीबी उन्मूलन विभाग अपने पास रखा, जबकि महिला कल्याण विभाग नवनियुक्त मंत्री के. जगदेश्वरी को सौंप दिया। पहले महिला कल्याण विभाग विजय ने अपने पास रखा था।
कांग्रेस के एस. राजेश कुमार को पर्यटन और पी. विश्वनाथन को उच्च शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है। इससे पहले वित्त विभाग संभाल रहे के.ए. सेंगोतैयन को अब राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है, जबकि टीवीके के एन. मैरी विल्सन को वित्त, योजना एवं विकास मंत्री बनाया गया है। टीवीके के मोहम्मद फरवास को श्रम कल्याण एवं कौशल विकास विभाग सौंपा गया है। लोक भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यपाल ने विभागों में किए गए बदलावों और नए आवंटन को मंजूरी दे दी है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
