बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन विदेशी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों से दो कार के अलावा 17.5 किलोग्राम एमडीएमए (एक प्रकार का मादक पदार्थ) बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई 11 मई को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर हेब्बाल थाना पुलिस के अधिकारियों द्वारा शुरू की गई थी। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के बाद आनंदनगर इलाके से एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने दिल्ली में एक व्यक्ति से एमडीएमए खरीदा था और इसे बेंगलुरु में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुराग के आधार पर हरियाणा तथा दिल्ली से चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में गिरफ्तार किए गए चार लोगों में तीन विदेशी नागरिक हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। इन चारों आरोपियों को 17 मई को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस 'ट्रांजिट वारंट' हासिल कर उन्हें बेंगलुरु लाई। यहां अदालत ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को इस गिरोह में एक और व्यक्ति के शामिल होने का पता चला जिसे 18 मई को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, "इस मामले में शामिल कुछ अन्य लोग अभी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
